राजश्री छत्रपति शाहू महाराज जयंती के दिन दिनांक २६ जून २०१७ को भारतीय सामाजिक एकता पार्टी का गठन हुआ था और दिनांक ०७ मार्च २०१८ को चुनाव आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। पार्टी का पंजीयन क्रमांक ५६/२८१/२०१७-१८/PPS-I दिनांक ०७ मार्च २०१८
भारतीय सामाजिक एकता पार्टी की भारत के संविधान में सच्ची निष्ठा और श्रद्धा है। भारतीय सामाजिक एकता पार्टी लोकतंत्र , धर्म निरपेक्षता और समाजवाद में आस्था रखेगी। भारतीय सामाजिक एकता पार्टी का विश्वास ऐसी राज व्यवस्था में है , जिसमें आर्थिक एवं राजनितिक सत्ता का विकेन्द्रीकरण निश्चित रूप से हो। पार्टी शांतिमय तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रकट करने के अधिकार को मान्यता प्रदान कराती है , इसमें सत्याग्रह तथा शांतिपूर्ण विरोध शामिल है।
धर्म पर आधारित राज्य की अवधारणा का भारतीय सामाजिक एकता पार्टी विरोध कराती है और धर्म पर आधारित राज्य में आस्था रखने वाले किसी भी संगठन का कोई भी सदस्य भारतीय सामाजिक एकता पार्टी का सदस्य नहीं हो सकेगा।
महिलाओं , दलितों , अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों के लिए विशेष अवसर के सिद्धांत में पार्टी का विश्वास है। समतापूर्ण समाज की स्थापना के लिए पार्टी इसे जरुरी समझती है।
भारतीय सामाजिक एकता पार्टी विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा बनाये रखेगी तथा उनमें सन्निहित समाजवाद, धर्म निरपेक्षता एवं प्रजातंत्र के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी। भारतीय सामाजिक एकता पार्टी भारत की सम्प्रभुता , एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखेगी।
पार्टी का ध्वज